आज का यह निबंध कंप्यूटर पर निबंध हिंदी में (Essay on Computer in Hindi 2021) पर दिया गया हैं। आप इस निबंध को ध्यान से और मन लगाकर पढ़ें और समझें। यहां पर दिया गया निबंध कक्षा (For Class) 5th, 6th, 7th, 8th, 9th, 10th और 12th के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त हैं। विद्यार्थी परीक्षा और प्रतियोगिताओं के लिए इस निबंध से मदद ले सकते हैं।
Essay on Computer in Hindi
कम्प्यूटर आज सभी शिक्षित व्यक्ति कम्प्यूटर से परिचित हैं। यहाँ तक कि स्कूली बच्चे भी कम्प्यूटर के विषय में सबकुछ जानते हैं। वे जानते हैं कि वह क्या है और कैसे कार्य करता है । अन्य विषयों के साथ बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा भी दी जाती है। वे इसके लाभ से आनन्दित हो रहे हैं। कम्प्यूटर के संदर्भ में मौलिक जानकारी चार्ल्स बैबेज के द्वारा दी गई। उन्हें कम्प्यूटर का जनक माना जाता है।
कम्प्यूटर की कार्यक्षमता बड़ी जी से बढ़ी है। सर्वाधिक लोकप्रिय कम्प्यूटर को पर्सनल कम्प्यूटर कहा जाता है। इसे पर्सनल कम्प्यूटर के रूप में भी जाना जाता है। एक कम्प्यूटर के कई भाग होते हैं । की-बोर्ड-इसे अंग्रेजी के शीर्ष द्वारा चलाया जाता है। यह लगभग एक टाईप-राईटर की तरह होता है। इसके साथ अन्य सुविधाएँ भी जुड़ी होती हैं। एक केन्द्रीय व्यवस्था इकाई होती है, जिसे सी.पी.यू. कहा जाता है। इसे अंकगणितीय और तार्किक इकाई भी कहा जाता है।
ये भी पढ़े:- शिक्षक दिवस पर निबंध हिन्दी में
कम्प्यूटर की मेमोरी में असंख्य सूचनाओं को समाहित किया जा सकता है। एक छोटे-से कम्प्यूटर के डिस्क में बहुत-ही मोटी पुस्तक को संग्रहीत किया जा सकता है। प्रोग्राम को इसके इन-पुट में डाला जाता है। परिणाम इसके मोनिटर स्क्रीन पर आता है। यह एक छोटे टेलीविजन की तरह दिखता है।
आधुनिक कम्प्यूटर के चिप्स विकसित हो गए हैं। इन्हें बगैर की-बोर्ड को स्पर्श किये भी चलाया जा सकता है। इन्हें एक स्वीचनुमा व्यवस्था के द्वारा चलाया जाता है। उसे ‘माऊस’ कहा जाता है। कोई चाहे तो कम्प्यूटर से प्रिंटर को जोड़कर मनचाहा प्रतियाँ टंकित कर सकता है।
ये भी पढ़े:- परिश्रम का महत्व पर निबंध
आज कम्प्यूटर मानव-जीवन का अभिन्न अंग बन गया है । कार्यालयों एवं संस्थाओं में कार्य के बोझ से निजात पाने हेतु कम्प्यूटर का व्यवहार किया जा रहा है । यह मानव-कार्य की क्षमता से ज्यादा तेज एवं विश्वसनीय है । अब कम्प्यूटर का प्रयोग हर क्षेत्र में (यानी विज्ञान, व्यापार, सांख्यिकी, कला और मनोरंजन) किया जा रहा है । शिक्षा के क्षेत्र में इसने एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
अमेरिका और जापान जैसे विकसित राष्ट्र अधिक-से-अधिक शक्तिशाली उन्नत कम्प्यूटर विकसित कर रहे हैं। विकाशशील देशों में कम्प्यूटर ट्रेनिंग तेजी से बढ़ रहा है। कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र और संस्थाएँ तेजी से स्थापित हो रहे हैं। बड़े पैमाने पर उन्नत एवं विशिष्ट प्रोग्राम की शिक्षाएँ दी जा रही हैं । कम्प्यूटर ट्रेनिंग एक अच्छा व्यवसाय बन गया है। यह नियोजन की गारंटी देता है।
ये भी पढ़े:- ग्रामीण विद्यालय पर निबंध
कम्प्यूटर सभी के लिए एक आवश्यक साधन बन गया है। यह एक गणितज्ञ के लिए कठिन प्रश्नों को हल करने का साधन है। एक कवि या लेखक इसके द्वारा छन्द-अलंकार, समानार्थक एवं विपरीतार्थक शब्दों को देखता है जो उसके लेखनी को सशक्त बनाता है। यह विडियो-गेम का भी एक सर्वोत्तम साधन है। इसके द्वारा पूरी दुनिया को एक शयन-कक्ष में समेटा जा सकता है